रविवार, 24 मई 2015

खूबसुरत क्या है

हर किसी को अपनी खूबसूरती पर घमण्ड होता है | मै आज
आपको खूबसूरती की परिभाषा बताता हूँ

खूबसूरत है वो लब...... जिन पर, दूसरों के लिए कोई दुआ आ जाए !!

खूबसूरत है ............वो दिल जो , किसी के दुख मे शामिल हो जाए !!

खूबसूरत है.......... वो जज़बात जो, दूसरो की भावनाओं को समझ जाए !!

खूबसूरत है........ वो एहसास जिसमें, प्यार की मिठास हो जाए !!

खूबसूरत है............. वो बातें जिनमें, शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से कहानियाँ !!

खूबसूरत है.......... वो आँखे जिनमें, किसी के खूबसूरत ख्वाब समा जाए !!

खूबसूरत है .........वो हाथ जो किसी के, लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए !!

खूबसूरत है..........वो सोच जिसमें, किसी कि सारी...... ख़ुशी छुप जाए !

खूबसूरत है.................. वो दामन जो, दुनिया से किसी के गमो को छुपा जाए !

खूबसूरत है.......वो आसूँ जो, किसी और के गम मे बह जाए.. !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें